राजवी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित उत्कृष्ट बाल ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित मेधावी छात्र प्रदर्शनी (Toppers Gallery) के माध्यम से उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने ज्ञान, आत्मविश्वास एवं मेधा के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने लक्ष्य की ओर सार्थक कदम बढ़ाया है। यह प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के महत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।